T20 World Cup: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाज जैकब बेथेल ने अपनी बेहतरीन शतकीय पारी से क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया।
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए 22 साल के जैकब बेथेल ने लगातार गिरते विकेटों के बीच टी20 करियर का अपना पहला शतक लगाया। बेथेल ने महज 45 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। यह टी20 विश्व कप इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है। बेथेल ने 47 गेंदों पर लगाए क्रिस गेल के शतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। फिन एलन के टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड है। इसी विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए सेमीफाइनल में एलन ने 33 गेंदों पर शतक लगाया था।
जैकब बेथेल ने 48 गेंदों पर 105 रन बनाए। यह टी20 विश्व कप नॉक आउट मैचों की सबसे बड़ी पारी है। बेथेल ने फिन एलन को पीछे छोड़ा। एलन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए सेमीफाइनल में 33 गेंद पर 100 रन की पारी खेली थी।