T20 World Cup: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला गया। भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। संजू सैमसन को उनकी 89 रनों की विस्फोटक पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अवॉर्ड लेते समय सैमसन ने जसप्रीत बुमराह की प्रशंसा की और जीत का श्रेय उन्हें दिया।
सैमसन ने कहा कि जीत का सारा श्रेय जसप्रीत बुमराह को जाता है। वह एक विश्वस्तरीय गेंदबाज हैं। ऐसे गेंदबाज जेनरेशन में एक बार आते हैं। उनका आज का प्रदर्शन ऐसा ही था। यह अवार्ड (प्लेयर ऑफ द मैच) असल में उन्हें जाना चाहिए। अगर हमने डेथ ओवर्स में वैसी बॉलिंग नहीं की होती, तो मुझे लगता है कि मैं यहां खड़ा नहीं होता।
संजू सैमसन ने जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की तारीफ यूं ही नहीं की। 15 से 19 ओवर के बीच बुमराह ने 2 और हार्दिक ने 1 ओवर फेंका, और इन्हीं 3 ओवरों ने मैच का रुख भारत के पक्ष में कर दिया।