Mumbai: ICC Men's T20 World Cup 2026 Semi Final - India vs England (Image Source: IANS)
T20 World Cup: भारत के खिलाफ गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया सेमीफाइनल मैच 7 रन से गंवाकर इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 की खिताबी रेस से बाहर हो गया। भले ही टीम ने मुकाबला गंवा दिया, लेकिन इंग्लिश कप्तान ने जैकब बेथेल को सराहते हुए कहा है कि उनकी यह पारी इस टूर्नामेंट से मिलने वाली एक बड़ी सकारात्मक चीज है।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 246 रन जुटा लिए, लेकिन 7 रन के अंतर से मैच गंवा बैठी।
इंग्लैंड की तरफ से जैकब बेथेल ने 48 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 105 रन बनाए। इस बीच बेथेल ने विल जैक्स के साथ 77 रन, जबकि सैम करन के साथ 50 रन की साझेदारी की।