T20 World Cup 2026: भारत-न्यूजीलैंड फाइनल से पहले होगी क्लोजिंग सेरेमनी, रिकी मार्टिन करेंगे परफॉर्म (Image Source: IANS)
टी20 विश्व कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाना है। सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को और न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।
फाइनल मुकाबले से पहले क्लोजिंग सेरेमनी होगी। इंटरनेशनल पॉप सुपरस्टार रिकी मार्टिन क्लोजिंग सेरेमनी में अपनी प्रस्तुति देंगे। आईसीसी ने इसकी पुष्टि की है।
मार्टिन एक खास तौर पर तैयार किया गया लाइव परफॉर्मेंस देने वाले हैं। भारतीय समयानुसार कार्यक्रम शाम 5:30 बजे शुरू होगा। अपनी दमदार आवाज, स्टेज पर जबरदस्त मौजूदगी और दुनिया भर में लैटिन पॉप गानों के लिए लोकप्रिय इस गायक की प्रस्तुति की खबर सुन फैंस रोमांचित हैं। गायक से उम्मीद है कि वह मैच देखने आए फैंस को एक रोमांचक और यादगार अनुभव देंगे।