T20 WC 2026: जैकब बेथेल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने (Image Source: AFP)
T20 World Cup: जैकब बेथेल को इंग्लैंड क्रिकेट के भविष्य के रूप में देखा जाता है। घरेलू क्रिकेट की शुरुआत में ही उनकी क्षमता को पहचानते हुए इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम में उन्हें मौका दे दिया था। इंग्लैंड की तरफ से वह तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके हैं, और इंग्लैंड की कप्तानी का मौका भी उन्हें मिला है।
बेथेल ने तीनों ही फॉर्मेट में अपनी क्षमता साबित की है और उन्हें मौका देने के बोर्ड के फैसले को सही साबित किया है।
गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ खेला। इंग्लैंड की टीम यह मैच 7 रन से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई, लेकिन बेथेल ने अपनी विस्फोटक शतकीय पारी से दुनियाभर के क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया।