Advertisement
Advertisement

Kane williamson

केन विलियमसन ने जमाया 32वां अर्धशतक, भारतीय टीम पर न्यूजीलैंड की टीम ने बनाया बढ़त ! Images
twitter

केन विलियमसन ने जमाया 32वां अर्धशतक, भारतीय टीम पर न्यूजीलैंड की टीम ने बनाया बढ़त !

By Vishal Bhagat February 22, 2020 • 10:45 AM View: 757

22 फरवरी। न्यूजीलैंड ने यहां भारत के खिलाफ बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन ये खबर लिखे जाने तक 3 विकेट पर 173 रन बना लिए हैं और अब भारत के ऊपर 8 रन की बढ़त हो गई है। इस समय कप्तान केन विलियमसन शानदार बल्लेबाजी करते हुए 79 रन पर नाबाद हैं। वहीं हेनरी निकोल्स 2 रन पर नाबाद हैं।

अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे रॉस टेलर 44 रन बनाकर इशांत शर्मा का शिकार बने। इशांत शर्मा को ही सफलता मिली है। उन्होंने 3 विकेट अपने खाते में डाल लिए हैं।। भारत को पहली पारी में महज 165 रनों पर समेटने वाली कीवी टीम अब उससे सिर्फ 44 रन पीछे है।

Related Cricket News on Kane williamson