Kent spitfires gloucestershire match stopped sun: Cricket News & Match Updates
'अब ये देखना ही बाकी था', सूरज की रौशनी की वजह से रोकना पड़ गया मैच
क्रिकेट के सालों पुराने इतिहास में कई तरह की विचित्र घटनाएं देखने को मिली हैं लेकिन टी-20 ब्लास्ट के दौरान जो घटना देखने को मिली वो शायद ही आपको दोबारा देखने को मिले। क्रिकेट फैंस ने खराब रौशनी और बारिश की वजह से तो मैच को बाधित होते हुए बहुत बार देखा होगा लेकिन बुधवार को कैंटरबरी के सेंट लॉरेंस ग्राउंड में केंट स्पिटफायर और ग्लूस्टरशायर के बीच टी-20 ब्लास्ट मैच एक अजीबोगरीब वजह के चलते रोकना पड़ गया।
दरअसल, इस मैच को सूरज की वजह से रोकना पड़ गया। 158 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए, ग्लूस्टरशायर के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की लेकिन स्थानीय समयानुसार रात 8:15 बजे "सन स्टॉप्ड प्ले" ने टीम की शुरुआत को फीका कर दिया। माइल्स हैमंड और डार्सी शॉर्ट की जोड़ी उस समय मैदान से बाहर चली गई जब रोशनी सीधे उनकी आंखों में पड़ रही थी। Read More...
Related Cricket News for Kent spitfires gloucestershire match stopped sun - Tesst
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 38 minutes ago
-
- 2 hours ago
-
- 2 hours ago
-
- 4 hours ago