Kl rahul: Cricket News & Match Updates
IPL 2020: क्रिस गेल की फील्डिंग देखकर छूटी केएल राहुल की हंसी, वायरल हुआ VIDEO
IPL 2020, RCB vs KXIP: आईपीएल के 31वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) को 8 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की है। इस मैच में पंजाब की टीम में विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) की वापसी हुई। मैदान पर जहां गेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की वहीं फील्डिंग के दौरान भी यूनिवर्स बॉस का मजेदार अंदाज देखने को मिला।
आरसीबी की पारी के तीसरे ओवर में अर्शदीप की गेंद पर एरोन फिंच ने शॉट खेला। गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए स्लिप में गई जहां क्रिस गेल ने शानदार फील्डिंग करते हुए गेंद को पकड़ लिया। इसके बाद जो कुछ भी हुआ उसके चलते पंजाब के कप्तान केएल राहुल भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाए। क्रिस गेल ने बॉल पकड़ा और फनी अंदाज में बल्लेबाज से रन लेने के लिए कहा। Read More...