Kl rahul: Cricket News & Match Updates
केएल राहुल के भारतीय टेस्ट टीम में चुने जाने पर संजय मांजरेकर ने उठाए सवाल, बोले आपने गलत मिसाल पेश की
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान के केएल राहुल के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में चुने जाने पर सवाल खड़े किए हैं। बता दें रोहित शर्मा चोटिल हने के काऱण तीनों फॉर्मेट के लिए चुनी गई टीम का हिस्सा नहीं है। उनकी जगह राहुल को वनडे और टी-20 का कप्तान बनाया गया है।
राहुल ने आईपीएल 2020 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया हुआ है। लेकिन बतौर कमेंटेटर और विश्लेषक अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर संजय मांजरेकर ने राहुल के आईपीएल प्रदर्शन के दम पर टेस्ट टीम में चुने जाने को गलत बताया है।
मांजरेकर ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल पर कुछ पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने राहुल के चुने जाने पर कुछ सवाल उठाए। Read More...