Kolkata knight riders: Cricket News & Match Updates
KKR की हार पर बोले अजिंक्य रहाणे, मैदान पर थोड़ी ओस थी, लेकिन मैं कोई बहाना नहीं बनाना चाहता
Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 5 विकेट से हराया। इस सीजन की लगातार पांचवीं हार के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि मैदान पर थोड़ी ओस थी, जिसके कारण गेंदबाजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, उन्होंने शुभमन गिल की पारी की भी तारीफ की।
मैच के बाद कप्तान रहाणे ने कहा, "जिस तरह से हमने शुरुआत की जब हमारे दो या तीन विकेट गिर चुके थे, और जिस तरह से ग्रीन ने शुरुआत की, वह कमाल का था। 147 पर 4 विकेट से 180 तक पहुंचना थोड़ा मुश्किल था। हालांकि, हमारे सभी गेंदबाजों को इसका श्रेय जाता है, जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की। वे इसे आखिरी ओवर तक ले गए। गिल ने सच में बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। थोड़ी ओस भी थी, लेकिन कोई बहाना नहीं। साई सुदर्शन और गिल ने सच में बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। मैं बस सकारात्मक बातें करना चाहता था। हमारे तीन मैच बहुत करीबी रहे। ग्रीन को क्रैम्प्स (ऐंठन) की दिक्कत हो रही थी, इसी वजह से वह मैदान के अंदर-बाहर होते रहे और इसी कारण उन्होंने गेंदबाजी नहीं की। जब चीजें आपके हिसाब से नहीं चल रही होतीं, तो आप बहुत सारी बातें सोचने लगते हैं।" Read More...
Related Cricket News for Kolkata knight riders - Tesst
IPL 2026: Shubman Gill Hits 86 As GT Keep KKR Winless With Five-wicket Victory
आईपीएल 2026: ग्रीन पर भारी पड़ी गिल की कप्तानी पारी, जीटी ने केकेआर को 5 विकेट से हराया
IPL 2026: Green Smashes 79 As KKR Post 180 Against GT, Rabada Picks Three-fer
IPL 2026: ग्रीन की दमदार पारी, जीटी के खिलाफ 180 रन बनाकर सिमटी केकेआर की पूरी टीम
IPL 2026: The Plan For Cummins Is To Play For SRH On April 25 Against RR, Says Vettori
IPL 2026: जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, टी20 क्रिकेट में पूरे किए 300 कैच
IPL 2026: I Think You'll Start Seeing Things Turn Around, Says KKR’s Raghuvanshi
IPL 2026: Seifert Replaces Allen As KKR Elect To Bat First Against Unchanged GT
आईपीएल 2026: जीटी के खिलाफ केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, एलन की जगह सीफर्ट को मौका
IPL 2026: When And Where To Watch SRH Vs CSK, Know All Details
IPL 2026: RR Team Manager Fined Rs 1 Lakh, Warned Over Mobile Phone Use In Dugout
आईपीएल 2026: इस सीजन जीत का खाता खोलने को बेताब केकेआर, मगर जीटी का पलड़ा रहा है भारी
'We Had A Lot Of Top Order Options': Sehwag On Delhi Picking Sangwan Over Kohli In IPL 2008
IPL 2026: When And Where To Watch GT Vs KKR, Know All Details
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 minutes ago
-
- 50 minutes ago
-
- 4 hours ago