Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) की भिड़ंत शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ हो रही है। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में केकेआर के कप्तान अजिक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
केकेआर ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। फिन एलन की जगह पर टिम सीफर्ट को टीम में शामिल किया गया है। रहाणे ने टॉस जीतने के बाद कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे और चाहते हैं कि हमारे बल्लेबाज इस मुकाबले में खुलकर खेलें। हम बस चीजों को पलटना चाहते हैं, इसलिए पहले बल्लेबाजी करना एक अच्छा विकल्प है। अगर आप अच्छा कर रहे हैं, तो लोग आपकी तारीफ करेंगे, वरना वे आपकी आलोचना करेंगे। टी20 फॉर्मेट पूरी तरह से मोमेंटम पर निर्भर करता है। टीम में एक बदलाव है। एलन की जगह सीफर्ट आए हैं।"
हालांकि, गुजरात टाइटंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। टॉस हारने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा, "सच कहूं तो हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। शायद थोड़ी ओस हो सकती है। पिछले मैच में बीच के ओवरों में हमारी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई थी। वरना, यह एक आसान चेज होना चाहिए था। यह सब बस आसान चीजों को सही तरीके से करने के बारे में है। टीम मीटिंग में हम हमेशा इसी बारे में बात करते हैं। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।"