Chennai: IPL 2026 - Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders (Image Source: IANS)
Chennai Super Kings: गुजरात टाइटंस (जीटी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 25वां मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें केकेआर का लक्ष्य जीत का खाता खोलना होगा। यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा।
आईपीएल 2026 में केकेआर ने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में, इस सीजन नाइट राइडर्स का एकमात्र अंक ईडन गार्डन्स में पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हुए मैच से आया था।
केकेआर को बल्लेबाजी में कप्तान अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी से उम्मीदें होंगी। गेंदबाजी में वैभव अरोड़ा और सुनील नरेन कोलकाता नाइट राइडर्स की आस होंगे।