Krunal cramp issue: Cricket News & Match Updates
'उसे Cramps से मरने दो', क्रुणाल पांड्या के चोटिल होने पर ये क्या बोल गए बद्रीनाथ
आईपीएल 2026 में रायपुर के मैदान पर खेले गए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के मुकाबले ने फैंस को जबरदस्त रोमांच दिया, लेकिन मैच के दौरान एक ऐसा विवाद भी सामने आ गया जिसने सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा दिया। मामला जुड़ा है पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर एस. बद्रीनाथ से, जिन्हें क्रुणाल पांड्या को लेकर की गई एक ऑन-एयर टिप्पणी के कारण लोगों की नाराज़गी का सामना करना पड़ रहा है।
दरअसल, मैच के दौरान क्रुणाल पांड्या मैदान पर क्रैम्प्स यानी मांसपेशियों में खिंचाव से परेशान दिखाई दे रहे थे। वो दर्द में नजर आ रहे थे और कुछ समय के लिए खेल भी धीमा पड़ गया था। इसी दौरान कमेंट्री कर रहे बद्रीनाथ ने एक ऐसी बात कह दी, जिसे फैंस ने बिल्कुल पसंद नहीं किया। सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप्स के मुताबिक, लोगों को लगा कि बद्रीनाथ ये कह रहे हैं कि खिलाड़ी को ज्यादा मदद नहीं मिलनी चाहिए या वो जरूरत से ज्यादा ड्रामा कर रहे हैं। Read More...
Related Cricket News for Krunal cramp issue - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16