Advertisement
Advertisement

Legends league cricket 2022

Cricket Image for क्या मोर्कल और क्या ताहिर, नमन ओझा ने नहीं किया किसी का लिहाज़; ठोके 69 गेंदों में
Image Source: Google

क्या मोर्कल और क्या ताहिर, नमन ओझा ने नहीं किया किसी का लिहाज़; ठोके 69 गेंदों में 140 रन

By Shubham Yadav January 22, 2022 • 21:58 PM View: 3117

लेजेंड्स लीग क्रिकेट के दूसरे मैच में इंडिया महाराजा के लिए नमन ओझा ने आतिशी शतक जड़कर अपनी टीम को 209 के पहाड़नुमा स्कोर तक पहुंचा दिया। इस दौरान उन्होंने वर्ल्ड जायंट्स के सभी गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की।

ओझा ने सिर्फ 69 गेंदों पर 140 रन बनाकर फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। आखिरी ओवर में आउट होने से पहले उन्होंने 15 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के भी लगाए। उनकी पारी देखकर ऐसा लगा ही नहीं कि उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

Related Cricket News on Legends league cricket 2022