Lucknow super giants: Cricket News & Match Updates
भयंकर भड़के Nitish Kumar Reddy! रवि बिश्नोई ने किया BOWLED तो गुस्से में पटक मारा हेलमेट; देखें VIDEO
आईपीएल 2025 (IPL 2025) का सातवां मुकाबला बीते गुरुवार, 27 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के बीच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया था जहां सुपर जायंट्स की टीम को पांच विकेट से जीत मिली। इसी बीच एक घटना ऐसी भी घटी जब SRH के यंग ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) खुद से ही काफी नाराज़ दिखे जिस वज़ह से उन्होंने अपना आपा खो दिया और अपना हेलमेट सीढ़ियों पर पटक मारा।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये घटना तब घटी जब सनराइजर्स की इनिंग के 15वें ओवर की पहली बॉल पर रवि बिश्नोनई ने नीतीश को बोल्ड करते हुए वापस पवेलियन लौटने को मजबूर कर दिया था। ये यंग ऑलराउंडर 28 बॉल पर 2 चौकों की मदद से सिर्फ 32 रन जोड़ पाया था जिस वज़ह से वो आउट होने के बाद खुद से काफी निराश थे। यहां पर ही फैंस को रेड्डी की पर्सनैलिटी की दूसरी साइड देखने को मिली। Read More...