Lucknow super giants: Cricket News & Match Updates
Mitc-Hell स्टार्क! भयानक भयंकर बॉल डालकर Nicholas Pooran को मारा क्लीन बोल्ड; देखें VIDEO
Mitchell Starc Bowled Nicholas Pooran Video: IPL 2025 में बीते सोमवार, 24 मार्च को विशाखापट्टनम में एक बेहद ही रोमांचक मुकाबला खेला गया जहां दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने अपने होम ग्राउंड पर लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) को 1 विकेट और 3 बॉल रहते धूल चटाकर शानदार जीत हासिल की। इसी बीच DC के नए खूंखार बॉलर मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने अपनी एक बेहद ही भयंकर बॉल से निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) को क्लीन बोल्ड किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये पूरी घटना लखनऊ सुपर जायंट्स की इनिंग के 15वें ओवर में देखने को मिली। मैदान पर निकोलस पूरन बैटिंग कर रहे थे जो कि महज़ 29 बॉल पर 6 चौके और 7 छक्के ठोककर 75 रन जड़े चुके थे। ऐसे में DC के कैप्टन अक्षर पटेल ने अपने सबसे अनुभवी पेसर मिचेल स्टार्क को अटैक पर वापस लाने का फैसला किया। Read More...