Manish pandey potm award
2,038 दिनों का इंतज़ार हुआ खत्म! Manish Pandey ने IPL में फिर जीता POTM Award, नहीं टूटा MS Dhoni का अनचाहा रिकॉर्ड
Manish Pandey POTM Award: अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की कैप्टेंसी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टीम ने बीते बुधवार, 20 मई को ईडन गार्डन्स के मैदान पर 18.5 ओवर में 148 रनों का लक्ष्य हासिल करके मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 4 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इस मुकाबले में KKR के दिग्गज बल्लेबाज़ मनीष पांडे (Manish Pandey) ने 33 गेंदों पर 45 रन ठोके और रयान रिकेल्टन (Ryan Rickelton) का एक शानदार कैच भी पकड़ा। इसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है।
शायद आपको ये जानकर हैरानी होगी कि मनीष पांडे ने ये POTM अवॉर्ड जीतकर 2,038 दिनों का सूखा खत्म किया है और IPL में लगभग 5 साल और 7 महीने बाद ये अवॉर्ड जीता है। इससे पहले उन्होंने 20 अक्टूबर 2020 में राजस्थान रॉयल्स के सामने POTM अवॉर्ड जीता था।
Related Cricket News on Manish pandey potm award
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42