Manish Pandey POTM Award: अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की कैप्टेंसी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टीम ने बीते बुधवार, 20 मई को ईडन गार्डन्स के मैदान पर 18.5 ओवर में 148 रनों का लक्ष्य हासिल करके मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 4 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इस मुकाबले में KKR के दिग्गज बल्लेबाज़ मनीष पांडे (Manish Pandey) ने 33 गेंदों पर 45 रन ठोके और रयान रिकेल्टन (Ryan Rickelton) का एक शानदार कैच भी पकड़ा। इसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है।
शायद आपको ये जानकर हैरानी होगी कि मनीष पांडे ने ये POTM अवॉर्ड जीतकर 2,038 दिनों का सूखा खत्म किया है और IPL में लगभग 5 साल और 7 महीने बाद ये अवॉर्ड जीता है। इससे पहले उन्होंने 20 अक्टूबर 2020 में राजस्थान रॉयल्स के सामने POTM अवॉर्ड जीता था।
बताते चलें कि IPL में दो प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बीच सबसे लंबे गैप का अनचाहा रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के महान विकेटकीपर बैटर महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज है। उन्होंने साल 2019 में एक POTM अवॉर्ड जीता और फिर लगभग 2,175 दिन के अंतराल के बाद साल 2025 में ये अवॉर्ड अपने नाम किया।