Marcus stoinis: Cricket News & Match Updates
निचले क्रम में बल्लेबाजी करने को तैयार हैं मार्कस स्टोइनिस, कहा-' करना चाहता हूं मैक्सवेल की मदद'
आस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस ने कहा है कि उन्हें टीम में जो भी रोल दिया जाएगा वह उसे निभाने के लिए तैयार रहेंगे, लेकिन उन्होंने कहा कि वह सीमित ओवरों की टीम में निचले क्रम में ग्लैन मैक्सवेल की मदद करना पसंद करेंगे। स्टोइनिस ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेले गए आईपीएल-13 के क्वालीफायर-2 और फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए पारी की शुरुआत की थी।
दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग ने स्टोइनिस का काफी समर्थन किया था और स्टोइनिस ने बताया कि पोंटिंग ने ही उन्हें शीर्ष क्रम में भेजने में अहम रोल निभाया। स्टोइनिस ने हालांकि आईपीएल से पहले घरेलू क्रिकेट में और बिग बैश लीग में सलामी बल्लेबाजी की है। स्टोइनिस ने शनिवार को संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, "जब मैं काफी युवा था तब कभी सलामी बल्लेबाजी करता था, घरेलू क्रिकेट में भी और बिग बैश लीग में भी। आस्ट्रेलियाई टीम में इस तरह की बातें होती थीं कि मैं कहां बल्लेबाजी करूंगा और यह कि मैं ज्यादा पारी की शुरुआत करने में सहज हूं। मुझे लगता है कि सलामी बल्लेबाजी करने के लिए कई सारी चीजें हुईं।" Read More...