Ms dhoni: Cricket News & Match Updates
धोनी खुश हैं कि जडेजा, मोईन को मध्यक्रम में समय बिताने का मौका मिला
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 27 रन की जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के 15 अंक हो गए हैं, जिससे वह टेबल-टॉपर्स गुजरात टाइटन्स से बस एक अंक पीछे है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम.एस. धोनी के लिए अच्छी बात रही कि उनके प्रमुख ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और मोईन अली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के मैच नंबर 55 में काफी समय तक विकेट पर टिके रहे। जडेजा ने 16 गेंदों का सामना किया और 21 रन बनाए, जबकि मोइन अली ने नंबर 3 पर बल्लेबाजी की और 12 गेंदों का सामना किया और 12 रन बनाए। शिवम दुबे (25) और अंबाती रायुडू (23) के महत्वपूर्ण योगदान से टीम को फायदा पहुंचा। धोनी ने (9 गेंद पर 20 रन) स्कोर को 8 विकेट के नुकसान पर 167 पहुंचाने में काफी मदद की।
जडेजा (4 ओवर में 19 रन देकर एक विकेट) और मोईन अली (4 ओवर में 16 रन) ने बीच के ओवरों में दिल्ली कैपिटल्स को रन बनाने नहीं दिया। इसके बाद मथीशा पार्थिराना (3-37) और दीपक चाहर (2-28) ने दिल्ली कैपिटल्स को 140/8 पर रोक दिया जिससे मेजबान टीम यानि सीएसके को बुधवार रात 27 रन से जीत दिलाने में मदद मिली। जडेजा को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। Read More...