Ms dhoni: Cricket News & Match Updates
अभी खत्म नहीं हुए हैं अजिंक्य रहाणे, टेस्ट प्लेयर नहीं टी-20 के डॉन बनकर की वापसी
आईपीएल 2023 के 12वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने रहाणे के तूफानी अर्धशतक के दम पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 7 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में चेन्नई के लिए ऑलराउंडर मोईन अली नहीं खेले और अजिंक्य रहाणे को अंतिम समय पर पता चला कि वो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। ऐसे में जब नंबर तीन पर वो बल्लेबाजी के लिए उतरे तो फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स उम्मीद कर रहे थे कि वो एक छोर को संभालकर संयम से खेलेंगे लेकिन रहाणे के इरादे कुछ और ही थे।
इस मैच में रहाणे ने पहली बॉल से ही मुंबई के गेंदबाजों की कुटाई शुरू कर दी और सिर्फ 19 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। ये इस सीजन का किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाया सबसे तेज़ अर्द्धशतक भी था। रहाणे ने आउट होने से पहले सिर्फ 27 गेंदों में 61 रनों की आतिशी पारी खेली जिसमें 7 चौके और 3 छक्के भी शामिल थे। रहाणे की बल्लेबाजी देखकर लगा कि उन पर किसी तरह का दबाव नहीं था और वो किसी मिशन पर निकले हुए थे। इस पारी से रहाणे ने ये भी दिखा दिया है कि वो अभी खत्म नहीं हुए हैं उनमें अभी भी बहुत क्रिकेट बाकी है। Read More...