Ms dhoni: Cricket News & Match Updates
30 साल की मेग लैनिंग ने धोनी-पोंटिंग को छोड़ा पीछे, 1-2 नहीं बल्कि जीती हैं 5 आईसीसी ट्रॉफी
AUS W vs SA W T20 WC Final: ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 19 रनों से हराकर छठी बार ट्रॉफी जीत ली है। न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अफ्रीका के सामने कुल 157 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन साउथ अफ्रीकी महिलाएं निर्धारित 20 ओवरों में 137 रन ही बना सकीं और 19 रनों से ये मुकाबला हार गई।
ये वर्ल्ड कप जीतने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मैग लैनिंग ने भी इतिहास रच दिया है। मैग लैनिंग अब दुनिया की सबसे सफल व्हाइट बॉल कैप्टन बन गई हैं। उन्होंने इस वर्ल्ड कप को मिलाकर पांच बार आईसीसी ट्रॉफी जीती है और वो पुरुषों में महान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग (4 आईसीसी ट्रॉफी) और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिहं धोनी (3 आईसीसी ट्रॉफी) को पछाड़कर व्हाइट बॉल फॉर्मैट में सबसे सफल कप्तान बन गई हैं। Read More...