Ms dhoni: Cricket News & Match Updates
IPL 12: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आखिरी ओवर तक मैच इस कारण गया, धोनी का खुलासा
नई दिल्ली, 27 मार्च| चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मंगलवार को यहां आखिरी ओवर में मिली जीत के बाद कहा कि पहली पारी में विकेट पर उम्मीद से ज्यादा टर्न था। धोनी ने मेजबान टीम के खिलाफ 35 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली।
मैच के बाद धोनी ने कहा, "पहली पारी में विकेट उम्मीद से ज्यादा टर्न हुआ। दूसरी पारी में ओस के कारण बल्लेबाजों को थोड़ी आसानी हुई। गेंदबाजों ने विपक्षी टीम को 150 तक सीमित रखकर अच्छा कार्य किया। बल्लेबाजों को थोड़ी तेजी पंसद है ताकि गेंद अच्छे से बल्ले पर आए और जब ऐसा होता है तब हमारी टीम अधिक बेहतर नजर आती है।"
चेन्नई की फिल्डिंग पर हमेशा से सवाल खड़े होते रहे हैं और दिल्ली के खिलाफ भी मेहमान टीम ने कुछ मौके गंवाए।
धोनी ने कहा, "मैं नहीं समझता कि हम बहुत अच्छी फिल्डिंग करने वाली टीम होंगे और हमें यह मानना होगा, लेकिन हम सुरक्षित फिल्डिंग करने वाली टीम बन सकते हैं। हमें इस पर काम करना होगा।"
चेन्नई, हालांकि इस सीजन के पहले दो मुकाबलों में जीत दर्ज कर चुकी है, लेकिन इसके बावजूद धोनी का मानना है कि टीम को सुधार करने की आवश्यकता है।
धोनी ने कहा, "शुरुआत में नगीदी को खोना एक बड़ा झटका है क्योंकि वह सबसे तेज थे, लेकिन हमारे हर विभाग में प्र्याप्त खिलाड़ी हैं। पिछले कुछ मैचों में हमारे गेंदबाजों ने डेथ ओवर नहीं डाले इसलिए कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां हमें काम करने की आवश्यकता है।"
Related Cricket News for Ms dhoni - Tesst
जीत के बाद भी धोनी हुए नाखुश, कहा हमारी टीम ऐसा परफॉर्मेंस नहीं कर सकती है ?
RECORD: ऋषभ पंत ने तूफानी अर्धशतक से रचा इतिहास,तोड़ा एमएस धोनी का 7 साल पुराना रिकॉर्ड
IPL 2019: MS Dhoni wants 'much' better wickets in Chennai
IPL 2019: चेन्नई की महाजीत के बाद कप्तान धोनी ने पिच को लेकर दिया ये बयान
IPL 2019: देखें चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम और पूरा शेड्यूल,कब और कहां होंगे मैच
VIDEO धोनी ने दोस्त ड्वेन ब्रावो के नए गाने को किया इस तरह से प्रमोट और साथ में की मस्ती, देखिए
IPL 2019 के पहले मैच में कोहली की टीम आरसीबी को धोनी से बचकर रहना होगा, रिकॉर्ड है कमाल का
आईपीएल फ्लैशबैक: सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
VIDEO चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान धोनी ने फिर से लगाई फैन के साथ रेस, देखिए कौन जीता ?
महान एमएस धोनी से तुलना पर ऋषभ पंत ने तोड़ी चुप्पी, कही दिल जीतनें वाली बात
IPL के इतिहास के टॉप-5 सबसे सफल विकेटकीपर,धोनी नहीं ये खिलाड़ी है पहले स्थान पर
इशांत शर्मा ने खोला राज,धोनी ने बचाया था टीम इंडिया से बाहर होने से
IPL 2019: धोनी की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स फिर है तैयार खिताब पर कब्जे के लिए,देखें रिकॉर्ड और पूरी टीम
MS Dhoni saved me from getting dropped: Ishant Sharma
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16