Multan sultans: Cricket News & Match Updates
PSL 2023: तबरेज शम्सी ने फेंकी मैजिक बॉल, भौचक्के रह गए खुशदिल शाह; देखें VIDEO
साउथ अफ्रीका के स्टार स्पिनर तबरेज शम्सी अपनी फिरकी से विपक्षी बल्लेबाज़ों को खूब फंसाते हैं। ऐसा ही पाकिस्तान की घरेलू लीग यानी पाकिस्तान सुपर लीग 2023 में भी देखने को मिला है। इस टूर्नामेंट का 14वां मुकाबला कराची किंग्स और मुल्तान सुल्तांस के बीच बीते रविवार को खेला गया था जिसके दौरान शम्सी ने तीन विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने एक मैजिक बॉल भी डिलीवर की, जिसे देखकर खुशदिल शाह भौचक्के रह गए और क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौटे।
तबरेज शम्सी ने मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ अपने कोटे के 4 ओवर में महज 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट महज़ 4.50 का रहा है। तबरेज शम्सी ने विस्फोटक बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर, उसामा मीर और खुशदिल शाह का विकेट अपने नाम किया था। हालांकि इसी बीच सबसे बेहतर विकेट जो तबरेज ने हासिल किया, वह खुशदिल शाह का ही था। Read More...