Mumbai indians 7 wicket win: Cricket News & Match Updates
IPL 2025: रोहित शर्मा की फिफ्टी और ट्रेंट बोल्ट के कमाल से मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया, अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंची
Match Highlights: राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल(IPL) 2025 के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस(MI) ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से मात दे दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद(SRH) ने हेनरिक क्लासेन और अभिनव मनोहर की साझेदारी के दम पर 143 रन बनाए। जवाब में रोहित शर्मा(ROHIT SHARMA) के अर्धशतक और सूर्यकुमार यादव(SURYAKUMAR YADAV) की विस्फोटक बल्लेबाजी से मुंबई ने लक्ष्य 26 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। यह मुंबई की सीजन में लगातार चौथी और कुल पांचवीं जीत रही।
सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 143 रन बनाए। पावरप्ले में हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने महज 24 रन पर अपने चार विकेट गंवा दिए। ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर ने मुंबई के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए शुरुआती झटके दिए। ट्रैविस हेड (0), ईशान किशन (1), अभिषेक शर्मा (8) और नीतीश रेड्डी (2) जल्दी पवेलियन लौट गए। Read More...
Related Cricket News for Mumbai indians 7 wicket win - Tesst
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago