Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Murali kartik

IPL 2023: आशीष नेहरा ने मुरली कार्तिक के साथ कर दी ऐसी हरकत, मैदान पर गिर गया पूर्व गेंदबाज,देखें VI
Image Source: Google

IPL 2023: आशीष नेहरा ने मुरली कार्तिक के साथ कर दी ऐसी हरकत, मैदान पर गिर गया पूर्व गेंदबाज,देखें VIDEO

By Nitesh Pratap April 29, 2023 • 21:54 PM View: 1429

आईपीएल 2023 के 39वें मैच में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हार का स्वाद चखा दिया। गुजरात की जीत के अलावा उनके हेड कोच आशीष नेहरा (Ashish Nehra) भी चर्चा का विषय रहे। वो अपने पूर्व साथी मुरली कार्तिक के साथ मजाक करते हुए नजर आये। गुजरात के कोच का ये मजाकिया अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। 

इस मैच के शुरू होने से ठीक पहले आशीष नेहरा और कार्तिक मैदान पर बातचीत कर रहे थे। वहीं आशीष नेहरा ने मजाकिया अंदाज में कार्तिक को घुटना गलत जगह मार दिया जिस वजह से वो मैदान पर गिर पड़े। उन्हें देखकर आशीष हंसते हुए नजर आये। इस चीज का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया है। आप वो वीडियो यहाँ देख सकते है। 

Related Cricket News on Murali kartik