Muttiah muralitharan: Cricket News & Match Updates
महान मुथैया मुरलीधरन ने बताया, टी-20 हैं क्यों बेस्ट हैं स्पिनर राशिद खान
श्रीलंका के महान ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan) का मानना है कि राशद खान (Rashid Khan) बल्लेबाजों को खेलने के लिए ज्यादा समय नहीं देते हैं जो उन्हें खेल के सबसे छोटे प्रारूप यानी टी-20 में सफल गेंदबाज बनाता है। मुरलीधरन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिन गेंदबाजी सलाहकार हैं। राशिद आईपीएल में हैदराबाद फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करते हैं और मुरलीधरन ने उनके साथ काफी काम किया है।
ईएसपीएनक्रिकइंफो के ऑन द बॉल कार्यक्रम में अपनी टीम के सबसे खतरनाक गेंदबाज राशिद के बारे में पूछे जाने पर मुरलीधरन ने कहा, "राशिद तेज गति से गेंदबाजी करते हैं। बहुत कम बार आपको उनके खिलाफ आसानी से खेलने का मौका मिलता है। अगर वह छोटी गेंद भी डाले तो आप उस पर प्रहार नहीं कर सकते। अगर आप उनकी गुगली को हाथों से पढ़ने में चूके तो आप फंस जाओगे और यह उनकी खासियत है।" Read More...