Neena gupta
'जवानी में आप अंधे हो जाते हैं, फिर प्यार में किसी की नहीं सुनते हैं', विवियन रिचर्ड्स पर खुलकर बोली नीना गुप्ता
अभिनेत्री नीना गुप्ता हमेशा अपने निजी जीवन और बेटी मसाबा के बारे में पब्लिकली बात करने से हिचकिचाती दिखी हैं। नीना ने मसाबा को माता और पिता दोनों का प्यार दिया है। नीना एक बार फिर से अपनी दो फिल्मों 'गुडबाय और उंचाई' को लेकर सुर्खियों में हैं। इन दिनोंं वो प्रमोशन्स में काफी व्यस्त हैं लेकिन इसी बीच एक बार फिर से उन्होंने वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है।
एक इंटरव्यू के दौरान नीना ने ये खुलासा किया कि जब उन्हें अपनी गर्भावस्था के बारे में पता चला था तो उन्होंने अपने साथी विवियन रिचर्ड्स को आखिरी फोन किया था, ताकि उन्हें इसके बारे में सूचित किया जा सके और चर्चा की जा सके। इस दौरान उन्होंने विवियन रिचर्ड्स से ये भी कहा था कि अगर वो ये बच्चा नहीं चाहते हैं तो वो आगे नहीं बढ़ेंगी। विवियन ने उस समय किसी और से शादी कर ली थी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने नीना को गर्भावस्था के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया था।
Related Cricket News on Neena gupta
Cricket Special Today
-
- 26 Mar 2026 10:04