New zealand vs pakistan: Cricket News & Match Updates
NZ vs PAK: फिन एलन-एडम मिलने ने बरपाया कहर, न्यूजीलैंड ने दूसरे T20I में पाकिस्तान को हराया
New Zealand vs Pakistan: फिन एलन (Finn Allen) के तूफानी अर्धशतक और एडम मिल्ने (Adam Milne) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने रविवार (14 जनवरी) को हेमिल्टन के सेड्डन पार्क में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान को 21 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने पांच मैच की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। एलन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरूआत अच्छी नहीं रही और 10 रन के कुल स्कोर कर सईम अयूब और मोहम्मद रिजवान की ओपनिंग जोड़ी पवेलियन लौट गई। इसके बाद बाबर आजम ने फखर जमान के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़े। इसके बाद कोई बड़ी साझेदारी नहीं हुई।
आजम ने सीरीज में लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ते हुए 43 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 66 रन की पारी खेली। वहीं जमान ने 25 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 5 छक्के जड़े। टीम के 8 खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंचे। Read More...