Ollie robinson: Cricket News & Match Updates
ऑस्ट्रेलिया में विलेन बने ओली रॉबिंसन, मैथ्यू हेडन ने भी लगाई फटकार
ओली रॉबिंसन ने एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच से पहले एक बयान दिया था जो अब उनके लिए मुसीबत का कारण बन गया है। रॉबिंसन ने कहा था कि पैट कमिंस के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी लाइनअप में 3 नंबर 11 के बल्लेबाज हैं। जब ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पहले टेस्ट मैच में हरा दिया तो उन्हें उनके इस बयान के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा है और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने तो उनको जमकर फटकार लगाई है।
हेडन ने रॉबिंसन की क्लास लगाने के साथ-साथ इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम और कप्तान बेन स्टोक्स की प्रशंसा भी की है। हेडन ने कहा है कि पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम इंग्लैंड के टेस्ट क्रिकेट खेलने के तरीके से बहुत कुछ सीख सकती है। हेडन ने पहले टेस्ट के बाद बोलते हुए कहा,“उन्हें (इंग्लैंड) अब खेलने का केवल एक ही तरीका पता होगा। स्टोक्स ने वास्तव में ये बात अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी कही थी, 'देखिए, हमें वो परिणाम नहीं मिला, लेकिन ये उस रास्ते को नहीं रोकेगा जिसे हम अपनी आदत बनाना चाहते हैं।' वास्तव में, मेरा मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इससे (बैज़बॉल) कुछ सीख सकता है।" Read More...