Pakistan cricket: Cricket News & Match Updates
पाकिस्तान हो सकता है एशिया कप 2023 से बाहर, 3 देशों ने ठुकराया PCB का हाइब्रिड मॉडल
सितंबर में होने वाले एशिया कप 2023 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को एक और बड़ा झटका लग चुका है। इस एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान के पास है लेकिन बीसीसीआई भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजने से पहले ही मना कर चुका है ऐसे में पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड एशियाई देशों के सामने एक हाइब्रिड मॉडल लेकर आया था लेकिन श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के क्रिकेट बोर्ड्स ने इस मॉडल को ठुकराकर पाकिस्तान को एक बड़ा झटका दे दिया है।
पीसीबी के प्रस्तावित हाइब्रिड मॉडल के अनुसार, चार या पांच मैच पाकिस्तान में खेले जाने थे और बाकी के मैच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेले जाने की बात कही गई थी। इस मॉडल के मुताबिक भारत अपने मैच यूएई में या किसी न्यूट्रल वेन्यू पर खेलता जबकि पाकिस्तानी टीम अपने मैच अपनी सरजमीं पर खेलती। हालांकि, श्रीलंका क्रिकेट , बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पीसीबी के इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। Read More...