Pakistan cricket: Cricket News & Match Updates
सेमीफाइनल में नंबर-1 बनकर पहुंच सकती है पाकिस्तान, समझें पूरा गणित
Pakistan Semi Final Chances: भारत और जिम्बाब्वे से मिली हार के बाद से लेकर अब तक यही बात चल रही है कि पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। लेकिन, असल में पाकिस्तान बाहर हुआ नहीं है बल्कि वर्ल्ड कप से बाहर होने की उसकी संभावना है। क्रिकेट अनिश्चिताओं का खेल है ऐसे में कुछ भी होना संभव है। पाकिस्तान ने सुपर-12 के 36वें मैच में साउथ अफ्रीका को 33 रनों से हराकर वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।
4 मैचों में 2 जीत और 2 हार के साथ पाकिस्तान की टीम अंकतालिका में 4 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम 5 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। टीम इंडिया 4 मैचों में 3 जीत के साथ अंकतालिका में नंबर 1 पर बनी हुई है। पाकिस्तान को सुपर-12 का अपना अंतिम मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ 6 नवंबर को खेलना है। Read More...