Pakistan vs south africa: Cricket News & Match Updates
Cricket World Cup 2023: साउथ अफ्रीका ने रोमांचक मैच में पाकिस्तान को 1 विकेट से हराया, ये 3 खिलाड़ी बने जीत के हीरो
एडेन मार्करम के शानदार अर्धशतक, तबरेज शम्सी और मार्को यान्सेन की गेंदबाजी के दम पर साउथ अफ्रीका ने शुक्रवार (27 अक्टूबर) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में पाकिस्तान को 1 विकेट से हरा दिया। छह मैच में यह साउथ अफ्रीका की पांचवीं जीत है इसके साथ ही टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। वहीं पाकिस्तान की सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। इस हार के बाद पाकिस्तान एक पायेदान खिसककर छठे नंबर पर पहुंच गई है। पाकिस्तान के 270 रन के जवाब में साउथ अफ्रीका ने 47.2 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरूआत खराब रही और 34 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। क्विंटन डी कॉक (24), टेम्बा बावुमा (28) और रासी वैन डर डुसेन (21) को अच्छी शुरूआत तो मिली, लेकिन तीनों उसे बड़ी पारी में बदलने में असफल रहे। एडेन मार्करम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 93 गेंदों में 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 91 रन की पारी खेली। मार्करम के पवेलियन लौटने के बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों नें संयम दिखाते हुए टीम को जीत दिलाई। Read More...