Pcb news update: Cricket News & Match Updates
एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से नसीम शाह पर गिरी गाज़, PCB ने लगाया 20 मिलियन PKR का जुर्माना
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने तेज़ गेंदबाज़ नसीम शाह पर कड़ा एक्शन लेते हुए 20 मिलियन PKR का जुर्माना लगाया है। नसीम पर ये जुर्माना सोशल मीडिया पर की गई एक विवादित पोस्ट के लिए लगाया गया है। नसीम ने उस पोस्ट में पाकिस्तान सुपर लीग के उद्घाटन मैच में एक वरिष्ठ राजनेता की मौजूदगी पर सवाल उठाया था और तभी से सोशल मीडिया पर नसीम शाह पर सवाल उठने शुरू हो गए थे।
ये विवाद लाहौर के गद्दाफ़ी स्टेडियम में हुई घटना से जुड़ा है। यहां पाकिस्तान के पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज़ उद्घाटन मैच में 'राजकीय अतिथि' के तौर पर शामिल हुई थीं। मौजूदा चैंपियन लाहौर कलंदर्स और टूर्नामेंट में नई टीम हैदराबाद किंग्समेन के बीच मैच शुरू होने से पहले, नवाज़ ने अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ मिलकर सभी आठ फ्रेंचाइज़ी के अधिकारियों और खिलाड़ियों से मुलाक़ात की। इसके बाद नसीम ने इस समारोह पर एक्स पर एक पोस्ट के ज़रिए प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, "उन्हें लॉर्ड्स की महारानी की तरह क्यों ट्रीट किया जा रहा है?" Read More...
Related Cricket News for Pcb news update - Tesst
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago