Punjab ferozepur cricketer dies
Advertisement
VIDEO: क्रिकेट पिच पर दिखा मौत का तांडव, छक्का मारने के तुरंत मर गया बैटर
By
Shubham Sharma
June 29, 2025 • 15:57 PM View: 1165
क्रिकेट के मैदान से एक और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। पंजाब के फिरोजपुर में क्रिकेट खेल रहे एक खिलाड़ी की मैदान पर ही मौत हो गई। सोशल मीडिया पर इस घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक बल्लेबाज क्रिकेट मैच के दौरान छक्का मारने के बाद तुरंत मर जाता है।
पंजाब के फिरोजपुर का ये वीडियो बल्लेबाज द्वारा गेंद का सामना करने की तैयारी से शुरू होता है और छक्का मारने के बाद वो पिच के बीच में चला जाता है, जहां वो घुटनों के बल बैठ जाता है और गिर जाता है। उसे बेहोश होते देख, बाकी खिलाड़ी उसकी मदद के लिए दौड़ते हैं और सीपीआर देने की कोशिश करते हैं। हालांकि, इसके बावजूद वो होश में नहीं आ पाया और दिल का दौरा पड़ने से तुरंत उसकी मौत हो गई।
Advertisement
Related Cricket News on Punjab ferozepur cricketer dies
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 17 Jun 2026 11:29
Advertisement