Rajasthan royals: Cricket News & Match Updates
मिचेल स्टार्क के ओवर ने मैच का नतीजा बदल दिया, हमने 20 रन कम बनाए: विक्रम राठौर
New Delhi: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के मुख्य सहायक कोच विक्रम राठौर ने माना है कि मिचेल स्टार्क का 15वां ओवर दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ हुए मैच का टर्निंग प्वाइंट रहा। डीसी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आईपीएल 2026 के 62वें मुकाबले में रविवार को आरआर को 5 विकेट से हराया।
कोच विक्रम ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स की टीम अच्छे टोटल से कम से 20 रन दूर रह गई और बल्लेबाजों के खराब फैसलों के कारण उन्हें मैच गंवाना पड़ा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए राठौर ने कहा, "मैं पूरी तरह सहमत हूं। अगर ज्यादा नहीं, तो हम कम से कम 20 रन पीछे थे। हम 14 ओवर में 160 रन पर थे और दो विकेट खोए थे। वहां से हमें 220 रन बनाने चाहिए थे। एक ओवर में 3 विकेट गंवाने के बाद आप अपनी कोई मदद नहीं कर सकते हैं। उस ओवर में बल्लेबाज अपने फैसलों को लेकर थोड़ा स्मार्ट हो सकते थे।" Read More...