New Delhi: आईपीएल 2026 के 62वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 5 विकेट से हरा दिया। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में यह डीसी की इस सीजन में पहली जीत रही। कप्तान अक्षर पटेल टीम के प्रदर्शन से काफी खुश नजर आए।
आईपीएल 2026 में छठी जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, "घर पर जीतना जाहिर तौर पर खास होता है, खासकर हारने के बाद। फैंस हमें सपोर्ट करने आते हैं, इसलिए यह बहुत मायने रखता है। एक चीज बेहतर हुई है कि हम पहले लगातार विकेट गंवा रहे थे, लेकिन इस मुकाबले में हमारे सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की, जिसका फायदा दूसरे बल्लेबाजों को भी मिला। इसी वजह से हम मैच खत्म करने में कामयाब रहे।"
उन्होंने आगे कहा, "कई मुकाबलों में हमने पावरप्ले के बाद अच्छी गेंदबाजी करके शानदार वापसी की है। टाइम आउट के दौरान हमारी बातचीत होती है कि हम कभी भी वापसी कर सकते हैं। इस मुकाबले में भी हमने बीच के ओवरों में ऐसा ही किया। हमारे 'युवा खिलाड़ी' (मिचेल स्टार्क) ने इस मुकाबले में हमारे लिए ऐसा किया (हंसते हुए)। हम इस बारे में बात करते रहे कि नए बल्लेबाज के लिए कैसी फील्ड सेट करनी है और उनके लिए बल्लेबाजी को कैसे मुश्किल बनाना है।"