Rajasthan royals: Cricket News & Match Updates
IPL 2026: ध्रुव-यशस्वी ने खेली अर्धशतकीय पारी, जीटी के खिलाफ आरआर ने 6 विकेट खोकर बनाए 210 रन
Gujarat Titans: आईपीएल 2026 के 9वें मुकाबले में शनिवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स के साथ हो रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 210 रन लगाए। टीम की तरफ से ध्रुव जुरैल और यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतकीय पारी खेली।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स टीम की शुरुआत शानदार रही। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल बेहतरीन लय में दिखाई दिए और दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 70 रन जोड़े। वैभव ने 18 गेंदों में 172 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 31 रन बनाए। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंदों में 55 रनों की दमदार पारी खेली। वैभव ने अपनी पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, यशस्वी ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए। कप्तान रियान पराग बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। रियान 4 गेंदों में 8 रन बनाने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने। Read More...