IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स टॉप पर, आरआर-जीटी मैच के बाद अंकतालिका में हुआ बड़ा बदलाव (Image Source: IANS)
IPL 2026 Points Table Update: आईपीएल 2026 का 9वां मुकाबला गुजरात टाइटंस (जीटी) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शनिवार को खेला गया। आरआर ने जीटी पर 6 रन से जीत दर्ज अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। आरआर की सीजन के दूसरे मैच में यह दूसरी जीत थी।
दिल्ली कैपिटल्स अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। दिल्ली ने भी सीजन के अपने दोनों मैच जीते हैं। पंजाब किंग्स सीजन के अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर तीसरे स्थान पर है।
आरसीबी ने 1 मैच खेला है और उसमें जीत हासिल करते हुए चौथे स्थान पर काबिज है। सनराइजर्स हैदराबाद ने सीजन में 2 मैच खेले हैं। हैदराबाद को 1 मैच में जीत और 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 2 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ छठे स्थान पर है।