Ranji trophy 2021 22: Cricket News & Match Updates
यश धुल ने Ranji Trophy डेब्यू पर शतक ठोककर मचाया धमाल, सिर्फ चौकों से बनाए 72 रन, देखें Video
दिल्ली के बल्लेबाज और भारत के अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान यश धुल (Yash Dhull) ने गुरुवार को रणजी ट्रॉफी 2021/22 (Ranji Trophy) के पहले दिन अपने डेब्यू फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शतक बनाया। तमिलनाडु के खिलाफ बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली के एलीट ग्रुप एच प्रतियोगिता में धुल ने 150 गेंदों पर 113 रन बनाए, जिसमें 18 चौके शामिल थे। तमिलनाडु के कप्तान विजय शंकर के पहले गेंदबाजी करने के बाद धुल ने दिल्ली के लिए बल्लेबाजी की शुरुआत की। लेकिन दिल्ली को दो शुरुआती झटके ध्रुव शौरी और हिम्मत सिंह के रूप में लगा। दोनों विकेट तेज गेंदबाज संदीप वारियर ने हासिल किए।
इसके बाद, धुल सीनियर स्तर पर अपनी पहली पारी में अच्छे टच लग रहे थे, जिसके बाद दिल्ली 7/2 पर होने के बाद अच्छी वापसी की, जिसमें तीसरे विकेट के लिए नीतीश राणा (25) के साथ 60 रन की साझेदारी हुई। चौथे विकेट के लिए जोंटी सिद्धू के साथ 119 रन की साझेदारी हुई। जब धुल 97 रन पर थे, तो उन्हें तेज गेंदबाज एम मोहम्मद ने आउट किया, लेकिन गेंद नो-बॉल निकली, जिससे युवा खिलाड़ी को बड़ा जीवनदान मिला। Read More...