Ranji trophy: Cricket News & Match Updates
रणजी ट्रॉफी : हरियाणा ने गोवा को 143 रन से करारी शिकस्त दी
रोहतक, 23 नवंबर - रणजी ट्रॉफी में ग्रुप-सी के मुकाबले में शुक्रवार को यहां हरियाणा ने गोवा को 143 रनों से करारी शिकस्त दी। मेजबान टीम द्वारा दिए गए 285 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गोवा दूसरी पारी में 141 रन ही बना सकी। गोवा की ओर से सुयश प्रभुदेसाई ने सबसे अधिक 36 रनों का योगदान दिया जबकि हरियाणा के लिए आशीष हुड्डा ने छह विकेट लिए।
राजस्थान की टीम भी ग्रुप-सी के अपने मैच में जीत दर्ज करने में कामयाब रही। राजस्थान ने रांची में खेले गए मुकाबले में झारखंड को 92 रनों से मात दी।
झारखंड अपनी दूसरी पारी में मेहमान टीम द्वारा दिए गए 328 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 235 रनों पर ढेर हो गई। मेजबान टीम के लिए इशांक जग्गी ने सबसे अधिक 51 रनों की पारी खेली। राजस्थान की ओर से राहुल चहर ने पांच विकेट लिए।
एक अन्य मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने त्रिपुरा को आठ विकेट से पराजित किया। श्रीनगर में खेले गए इस मुकाबले में मेजबान टीम को अपनी दूसरी पारी में जीत के लिए केवल 41 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे उसने दो विके ट खोकर हासिल कर लिया।
जम्मू-कश्मीर के लिए पारस शर्मा ने 23 रन बनाए। मेहमान टीम की ओर से सुभम घोष और मणिशंकर मुरसिंह ने दो-दो विकेट लिए।
उत्तर प्रदेश और सर्विसेज के बीच नई दिल्ली में खेला गया ग्रुप-सी का एक अन्य मुकाबला ड्रॉ रहा। मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक सर्विसेस ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए थे।
सर्विसेज के लिए रवि चौहान ने नाबाद 114 रनों की पारी खेली। उत्तर प्रदेश के लिए जीशान अंसारी और अंकित राजपूत ने एक-एक विकेट हासिल किया।
आईएएनएस Read More...
Related Cricket News for Ranji trophy - Tesst
रणजी ट्रॉफी : दिल्ली-हैदराबाद का मैच ड्रॉ
रणजी ट्रॉफी : प्लेट ग्रुप में मेघालय, उत्तराखंड ने जीत दर्ज की
Ranji Trophy: J&K taste first win, Uttarakhand thrash Sikkim in Round 3
रणजी ट्रॉफी : मजबूत बढ़त की ओर पंजाब
रणजी ट्रॉफी : पांचाल के शतक से मजबूत गुजरात
Ranji Trophy: Kerala thrash Bengal by 9 wickets in Round 3
रणजी ट्रॉफी : तनम्य, तेजा के शतकों से मजबूत हैदराबाद
रणजी ट्रॉफी : पहली पारी में विदर्भ का विशाल स्कोर
Ranji Trophy: Vidharba batters shine on Day 2 of Round 3
Ranji Trophy: Shami exceeds BCCI brief, bowls more than 15 overs
Bowlers hog limelight on Day 1 of Ranji Trophy Round 3
Ranji Roundup: Ravindra Jadeja show helps Saurashtra beat Railways
Ranji Roundup: Delhi, Kerala, Assam eye big wins in Round 2
Ranji Roundup: Manoj Tiwari, Reddy double tons light up Day 2
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16