Ranji trophy: Cricket News & Match Updates
चेतेश्वर पुजारा और शेल्डन जैक्सन ने शतकीय पारी खेल सौराष्ट्र को पहुंचाया रणजी ट्रॉफी के फाइनल में
बेंगलुरु, 28 जनवरी| चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 131) और शेल्डन जैक्सन (100) की शतकीय पारियों के दम पर सौराष्ट्र ने तीसरी बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सौराष्ट्र ने सोमवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में कर्नाटक को पांच विकेट से हराया।
दूसरे सेमीफाइनल में कर्नाटक की ओर से मिले 279 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सौराष्ट्र की टीम ने चौथे दिन रविवार को स्टम्प्स तक तीन विकेट के नुकसान पर 224 रन बना लिए थे। उसे जीत के लिए 55 रनों की दरकार थी।
पांचवें और आखिरी दिन सोमवार को बाकी बचे 55 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी सौराष्ट्र ने 244 रनों के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। पांचवें विकेट के लिए पुजारा का साथ देने आए अर्पित वसावाडा (12) को 274 के स्कोर पर रोनित मोरे ने सिद्धार्थ के हाथों कैच आउट कर पवेलियन भेजा।
इसके बाद, पुजारा ने प्रेरक मानकड (4) के साथ जीत के लिए जरूरी पांच रन जोड़े और 279 रनों के लक्ष्य को हासिल कर सौराष्ट्र को फाइनल में पहुंचाया। पुजारा ने अपनी पारी में कुल 266 गेंदों का सामना किया। उन्होंने 15 चौके लगाए।
इस पारी में कर्नाटक के लिए विनय कुमार ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। इसके अलावा, अभिमन्यु मिथुन और रोनित को एक-एक सफलता मिली।
रणजी ट्रॉफी में 1950-51 सीजन से कदम रखने वाली सौराष्ट्र की टीम दो बार 2012-13 और 2015-16 सीजन में रनर-अप रही। वह अब तीसरी बार फाइनल में पहुंची है और ऐसे में उसके पास पहला रणजी ट्रॉफी खिताब हासिल करने का एक और मौका है।
सौराष्ट्र की भिड़ंत तीन फरवरी से शुरू हो रहे फाइनल मुकाबले में विदर्भ से होगी। विदर्भ ने पहले सेमीफाइनल मैच में केरल को पारी एवं 11 रनों से हराया।
Related Cricket News for Ranji trophy - Tesst
Ranji Trophy: Pujara's ton takes Saurashtra to the brink of victory
रणजी ट्रॉफी : पुजारा का शतक, सौराष्ट्र फाइनल के करीब
रणजी ट्रॉफी : कर्नाटक ने 276 रनों की बढ़त बनाई
Ranji Trophy: Kerala cave in meekly in maiden semifinal
पुजारा ने दिलाया जीतने का विश्वास : उनादकट
रिकार्ड लक्ष्य चेस कर रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र ने बनाया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी
रणजी ट्रॉफी : विदर्भ ने उत्तराखंड को संकट में डाला
रणजी ट्रॉफी : सौराष्ट्र को जीत के लिए चाहिए 177 रन
रणजी ट्रॉफी : राजस्थान के खिलाफ जीत के करीब कर्नाटक
रणजी ट्रॉफी : उत्तर प्रदेश ने सौराष्ट्र पर ली 349 रनों की बढ़त
रणजी ट्रॉफी : जाफर के दोहरे शतक से मजबूत विदर्भ
बेसिल थम्पी की शानदार गेंदबाजी के दम पर गुजरात को हराकर पहली बार सेमीफाइनल में केरल
रणजी ट्रॉफी नॉकआउट चरण का आगाज इस दिन से होगा, जानिए पूरी डिटेल्स
बिहार के स्पिनर आशुतोष अमन ने रणजी ट्रॉफी में रच दिया इतिहास, 44 साल के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago