Ranji trophy: Cricket News & Match Updates
रणजी ट्रॉफी : मोरे की घातक गेंदबाजी, कर्नाटक की जीत, रेलवे को मिली जीत
नई दिल्ली, 30 जनवरी | कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप-बी में यहां करनैल सिंह स्टेडियम में खेले गए मैच रेलवे को 10 विकेट से हरा दिया। कर्नाटक की इस जीत में तेज गेंदबाज रोनित मोरे का अहम योगदान रहा जिन्होंने छह विकेट लेकर रेलवे को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया और उसे दूसरी पारी में 69 रनों पर ऑल आउट कर दिया जिससे उसे जीत के लिए सिर्फ 51 रन बनाने थे। मैच के चौथे एवं आखिरी दिन गुरुवार को कर्नाटक ने बिना किसी विकेट खोए यह लक्ष्य हासिल कर लिया।
रेलवे ने पहली पारी में 182 रन बनाए थे जबकि कर्नाटक ने 211 रन। दूसरी पारी में विशाल स्कोर खड़ा न कर पाने के कारण रेलवे कर्नाटक के सामने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा नहीं कर पाई।
मृणाल देवधर ने रेलवे के लिए सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। वह दहाई अंकों में पहुंचने वाले टीम के इकलौते बल्लेबाज रहे।
वहीं कर्नाटक के लिए मोरे के अलावा अभिमन्यू मिथुन ने तीन विकेट लिए।
आसान से लक्ष्य को कर्नाटक की सलामी जोड़ी ने बिना किसी परेशानी के हासिल कर लिया। रोहन कदम 27 और देवदूत पड्डीलकल ने 24 रनों की नाबाद पारियां खेलीं।
Related Cricket News for Ranji trophy - Tesst
रणजी ट्रॉफी : गुजरात ने विदर्भ को 4 विकेट से हराया, पार्थिव पटेल ने खेली 41 रनों की पारी
फर्स्ट क्लास डेब्यू मैच में पहले ही ओवर में हैट्रिक विकेट लेकर इस गेंदबाज ने रचा इतिहास, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड !
रणजी ट्रॉफी : सूर्यकांत प्रधान के 'छक्के' से हरियाणा 90 पर ढेर, जबाव में ओडिशा पांच विकेट पर 141 रन
रणजी ट्रॉफी : सलमान ने केरल को दिया सम्मानजनक स्कोर
रणजी ट्रॉफी : मुलानी, तारे ने संभाली मुंबई की पारी, चेन्नई के खिलाफ मुंबई 6 विकेट पर 284 रन
रणजी ट्रॉफी में दिल्ली ने हैदराबाद को 7 विकेटों से दी मात, धवन और ईशांत शर्मा रहे मैच के हीरो !
कप्तान हर्षल पटेल के बेहतरीन खेल के दम पर हरियाणा ने रणजी ट्रॉफी में त्रिपुरा को दी मात
Delhi pulls a draw from jaws of defeat (Ranji RoundUp)
रणजी ट्रॉफी: पंजाब ने राजस्थान को 10 विकेट से दी मात, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो !
रणजी ट्रॉफी 2019-20 में मुंबई ने बड़ौदा को 309 रनों से हराया, इन खिलाड़ियों का दिखा जलवा
ऱणजी ट्रॉफी: झारखंड के इशांक जग्गी- सौरव तिवारी ने किया ऐसा कमाल, याद आ गई लक्ष्मण- द्रविड़ की जोड़ी !
रणजी ट्रॉफी : ओडिशा ने छत्तीसगढ़ को पारी और 3 रनों से हराया, यह खिलाड़ी बना मैन ऑफ द मैच
रणजी ट्रॉफी : पुड्डुचेरी ने बिहार को 10 विकेट से दी शिकस्त, इन खिलाड़ियों का दिखा जलवा
रणजी ट्रॉफी : जम्मू-कश्मीर ने उत्तराखंड को 253 रनों से हराया, इरफान पठान हुए खुश
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago