Ranji trophy: Cricket News & Match Updates
रणजी ट्रॉफी में दिल्ली ने हैदराबाद को 7 विकेटों से दी मात, धवन और ईशांत शर्मा रहे मैच के हीरो !
दिल्ली, 28 दिसम्बर| दिल्ली ने अपने दो अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों शिखर धवन और ईशांत शर्मा के दम पर रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-ए के मैच के चौथे और आखिरी दिन शनिवार को हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया। इस सीजन में दिल्ली की यह पहली जीत है। ईशांत ने दोनों पारियों में चार-चार विकेट लेकर हैदराबाद को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया। ईशांत से पहले धवन ने पहली पारी में 140 रन बनाकर दिल्ली को 284 रनों का स्कोर दिया। दिल्ली ने फिर हैदराबाद को पहली पारी में सिर्फ 69 रनों पर ढेर कर दिया और हैदराबाद को फॉलोऑन दिया।
दूसरी पारी में हैदराबाद ने तन्यम अग्रवाल (103) और मेहेदी हसन (71) के दम पर 198 रन बना दिल्ली को 84 रनों का मामूली लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य को दिल्ली ने तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।
दिल्ली ने दिन की शुरुआत 24 रनों पर बिना किसी नुकसान के ही थी। इसी स्कोर पर मोहम्मद सिराज ने कुणाल चंदेला (6) को आउट कर दिल्ली को पहला झटका दिया। शिखर धवन (21) 46 के कुल स्कोर पर रवि किरण का शिकार बने। नीतीश राणा (6) को भी रवि किरण ने आउट किया। ध्रूव शौरे ने 32 और जोंटी सिद्धू ने सात रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
Related Cricket News for Ranji trophy - Tesst
कप्तान हर्षल पटेल के बेहतरीन खेल के दम पर हरियाणा ने रणजी ट्रॉफी में त्रिपुरा को दी मात
Delhi pulls a draw from jaws of defeat (Ranji RoundUp)
रणजी ट्रॉफी: पंजाब ने राजस्थान को 10 विकेट से दी मात, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो !
रणजी ट्रॉफी 2019-20 में मुंबई ने बड़ौदा को 309 रनों से हराया, इन खिलाड़ियों का दिखा जलवा
ऱणजी ट्रॉफी: झारखंड के इशांक जग्गी- सौरव तिवारी ने किया ऐसा कमाल, याद आ गई लक्ष्मण- द्रविड़ की जोड़ी !
रणजी ट्रॉफी : ओडिशा ने छत्तीसगढ़ को पारी और 3 रनों से हराया, यह खिलाड़ी बना मैन ऑफ द मैच
रणजी ट्रॉफी : पुड्डुचेरी ने बिहार को 10 विकेट से दी शिकस्त, इन खिलाड़ियों का दिखा जलवा
रणजी ट्रॉफी : जम्मू-कश्मीर ने उत्तराखंड को 253 रनों से हराया, इरफान पठान हुए खुश
रणजी ट्रॉफी : हरियाणा ने खड़ा किया 401 रन का पहाड़, इन दो खिलाड़ियों का शानदार शतक
VIDEO लाइव मैच में मैदान पर घटी अनोखी घटना, मैदान पर पहुंचा सांप, खिलाड़ियों का रहा ऐसा रिएक्शन !
Ranji Trophy 2019-20: यह दिग्गज बना मुंबई की टीम का कप्तान, रहाणे 2 साल के बाद खेलेंगे !
रणजी ट्रॉफी 2019-20 में विजय शंकर को बनाया गया इस टीम का कप्तान, दिनेश कार्तिक को भी मिली जगह !
रणजी ट्रॉफी में चयन के नाम पर युवा क्रिकेटरों से धोखाधड़ी, दो कोच हुए गिरफ्तार
'Limited' DRS to be used in Ranji Trophy knockout matches
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago