Ravichandran ashwin: Cricket News & Match Updates
रविचंद्रन अश्विन ने रच दिया इतिहास, 85 टेस्ट में किया वो कारनामा जो महान कपिल देव पूरे करियर में कर पाए
India vs Sri Lanka: रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) रविवार (6 मार्च) को कपिल देव (Kapil Dev) को पछाड़कर भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा (Most Test Wickets for India) विकेट लेने मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन अश्विन ने यह कीर्तिमान अपने नाम किया। बता दें कि भारत के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर कपिल ने इस फॉर्मेट में खेले गए 132 मुकाबलों में 432 विकेट अपने नाम किए।
अपना 85वां टेस्ट खेल रहे अश्विन ने दूसरी पारी में पथुम निसांका को आउट कर कपिल देव को पीछे छोड़ा। उन्होंने पहली पारी में 20 रन देकर 2 विकेट चटकाए और दूसरी पारी में 46 रन देकर 4 विकेट अपने खाते में डाले। भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम है, जिनके नाम 619 विकेट दर्ज हैं। Read More...