Rishabh pant: Cricket News & Match Updates
क्या आईपीएल 2024 में खेलेंगे ऋषभ पंत ? सौरव गांगुली ने सरेआम दिया जवाब
भारत के स्टार कीपर ऋषभ पंत को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि पंत क्रिकेट के मैदान पर कब वापसी करेंगे ? तो हम आपको इस सवाल का जवाब इस आर्टिकल में देने वाले हैं। पंत दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना के बाद से एक्शन से क्रिकेट से दूर हैं लेकिन अब वो क्रिकेट से ज्यादा दूर नहीं रहने वाले हैं क्योंकि सौरव गांगुली ने उनकी वापसी की तारीख बता दी है।
पंत इस समय कोलकाता में दिल्ली कैपिटल्स के विशेष शिविर में हैं। कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2023 बहुत खराब रहा था और उन्हें पंत की बहुत कमी खली। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में पंत को बिना किसी बैसाखी या घुटने की पट्टियों के चलते देखा जा सकता है, जो क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक अच्छा संकेत है। इस विशेष शिविर में डीसी के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग और भारत के पूर्व बल्लेबाज सौरव गांगुली भी मौजूद थे। टीम वहां कुछ अभ्यास मैच खेलेगी, लेकिन पंत इसमें हिस्सा नहीं लेंगे। Read More...