Advertisement
Rohit sharma tesla car video: Cricket News & Match Updates
Advertisement
VIDEO: रोहित शर्मा ने खरीदी टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार, फैंस ने सेल्फी के लिए घेरा
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों एक खास वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो टेस्ला कार चलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में रोहित काली टी-शर्ट और टोपी पहने हुए अपनी सीट बेल्ट बांधते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं। इस टेस्ला कार की एक और खास बात उसकी नंबर प्लेट है, जो रोहित शर्मा के बच्चों की जन्मतिथि से जुड़ी है।
उनकी बेटी समायरा का जन्म 30 दिसंबर को और बेटे अहान का जन्म 15 नवंबर को हुआ था। रोहित ने इन तारीखों के आधार पर कार की पर्सनलाइज्ड नंबर प्लेट बनवाई है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रही है। यही नंबर प्लेट रोहित की हाल ही में खरीदी गई लेम्बोर्गिनी उरुस SE कार पर भी देखी गई, जिसका रंग बेहद खास नारंगी (अरांशियो आर्गोस) है। Read More...
Related Cricket News for Rohit sharma tesla car video - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01
Advertisement