Rohit sharma: Cricket News & Match Updates
Ind v Aus: रोहित की गैरमौजूदगी का असर पड़ेगा, लेकिन भारत के पास विकल्प : मैक्सवेल
India Tour Of Australia 2020-21: बल्लेबाज रोहित शर्मा आस्ट्रेलिया दौरे पर भारत की सीमित ओवरों की टीम में नहीं हैं। निश्चित तौर पर यह भारत के लिए बड़ा नुकसान है और आस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लैन मैक्सवेल भी इस बात को मानते हैं, लेकिन साथ ही उनका यह भी मानना है कि भारत के पास रोहित के विकल्प हैं और इसमें लोकेश राहुल एक बड़ा नाम है। रोहित को मांसपेशियों में चोट के कारण चयनकर्ताओं ने आस्ट्रेलिया दौर पर नहीं चुना था। बाद में हालांकि उन्हें टेस्ट टीम में जगह मिली लेकिन सीमित ओवरों की सीरीज में वह नहीं हैं।
मैक्सवेल ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत के दौरान रोहित के बारे में कहा, "वह क्लास बल्लेबाज हैं। सलामी बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने निरंतर अच्छा किया है। उनके नाम कुछ दोहरे शतक भी है। उनका टीम में न होना विपक्षी टीम के लिए अच्छी बात है, लेकिन भारत के पास बैकअप है जो उनकी भरपाई कर सकते हैं। लोकेश राहुल एक नाम हैं। उन्होंने बीते आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है। वह शानदार फॉर्म में हैं और सलामी बल्लेबाजी भी करते हैं। वह बेहतरीन बल्लेबाज हैं।" Read More...