Royal challengers
'उपलब्धियां हासिल करना वर्षों की मेहनत का नतीजा', आईपीएल में 200 विकेट पूरे करने पर बोले भुवनेश्वर
भुवनेश्वर ने सीएसके के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर के स्पेल में 41 रन देकर 3 विकेट चटकाए। मुकाबले में पहला विकेट लेने के साथ ही भुवनेश्वर ने आईपीएल में 200 विकेट पूरे किए। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले महज दूसरे गेंदबाज बने। भुवनेश्वर इस लीग में खेले 192 मुकाबलों में 202 विकेट निकाल चुके हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी 7.71 का रहा है। भुवनेश्वर आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज भी बने। इंडियन प्रीमियर लीग में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज है, जिन्होंने इस लीग में 224 विकेट चटकाए हैं।
Royal Challengers Bengaluru: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 में रविवार को एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 43 रनों से हराया। आरसीबी की इस जीत में गेंद से भुवनेश्वर कुमार ने अहम योगदान दिया। उन्होंने आईपीएल में इस दौरान अपने 200 विकेट भी पूरे किए। भुवनेश्वर ने कहा कि ऐसी उपलब्धियां खिलाड़ियों की वर्षों की मेहनत का नतीजा होती हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
इस फॉर्मेट में अपनी गेंदबाजी के तरीके पर बात करते हुए भुवनेश्वर ने कहा, "इस तरह की उपलब्धियां हासिल करना हमेशा उसी मेहनत का नतीजा है, जो आप सालों तक रोजाना करते हैं। यह खेल अब और मुश्किल होता जा रहा है, खासकर गेंदबाजों के लिए। इसके साथ ही अब यह सिर्फ हुनर की बात नहीं रही, बल्कि यह हालात के हिसाब से ढलने और बल्लेबाजों को चुनौती देने के नए-नए तरीके ढूंढ़ने के बारे में भी है, चाहे वह गेंद में बदलाव करके हो या फील्ड की अलग-अलग जमावट करके। हम अक्सर कहते हैं कि यह बल्लेबाजों का खेल है, लेकिन मुझे लगता है कि गेंदबाज भी उनके लिए चीजें मुश्किल बनाने का अच्छा काम कर रहे हैं।"
Related Cricket News on Royal challengers
-
लंबे समय तक पडिक्कल को भारतीय टीम से बाहर रखना मुश्किल होगा : दिनेश कार्तिक
Royal Challengers Bengaluru: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाजी कोच और मेंटर दिनेश कार्तिक का मानना है कि आईपीएल 2026 में देवदत्त पडिक्कल अगर मौजूदा फॉर्म को जारी रखने में सफल रहते हैं, तो उन्हें ...
-
पाटीदार ने शानदार तरीके से रन बनाए, उनकी पारी मैच का टर्निंग प्वाइंट थी: पीटरसन
Royal Challengers Bengaluru: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार ने रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 19 गेंदों में 48 रन की नाबाद पारी खेली। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ...
-
विराट कोहली को अब अपने हाथों पर नियंत्रण नहीं करना पड़ता: रविचंद्रन अश्विन
Royal Challengers Bengaluru: टेस्ट और अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास ले चुके विराट कोहली आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ सीजन के उद्घाटन मैच ...
-
हमें अपनी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने की आवश्यकता है: स्टीफन फ्लेमिंग
Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को रविवार को एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। सीएसके की यह इस सीजन की ...
-
इन मुश्किलों से गुजरकर बेहतर कप्तान बनेंगे ऋतुराज : फाफ डू प्लेसिस
Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में टीम हार की हैट्रिक पूरी कर चुकी है। हालांकि, साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज फाफ ...
-
सीएसके ने खराब रणनीति अपनाई और उसे बदलने की कोशिश भी नहीं की: अंबाती रायुडू
Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सीएसके को 43 रन से हार का सामना ...
-
आईपीएल 2026 : टिम डेविड ने की दिनेश कार्तिक की तारीफ, कहा- उनके साथ काम करना बहुत कीमती…
Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने सीएसके को ...
-
आईपीएल 2026 में आरसीबी तोड़ सकती है सीएसके का एक बड़ा रिकॉर्ड
Royal Challengers Bengaluru: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 में रविवार को अपने घरेलू मैदान एम. ए चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 43 रन से हरा दिया। ...
-
नॉन-स्ट्राइकर एंड से टिम डेविड के छक्के देकना रोमांचक था: रजत पाटीदार
Royal Challengers Bengaluru: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। रविवार को अपने घरेलू मैदान एम. ए चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन ...
-
IPL 2026: CSK को हराकर अंकतालिका में टॉप पर पहुंची RCB, किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप?
Royal Challengers Bengaluru: बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 11वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने 43 रन ...
-
'बल्लेबाजों ने काम आसान कर दिया', CSK के खिलाफ जीत के बाद बोले भुवनेश्वर कुमार
Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रविवार को एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 43 रनों से हराया। आरसीबी ...
-
अगर कोहली का कैच लिया होता, तो शायद मैच का रुख हमारे पक्ष में रहता: गायकवाड़
Royal Challengers Bengaluru: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इस टीम के खिलाफ 43 रन ...
-
आईपीएल 2026: बल्लेबाजों के बाद भुवनेश्वर का चला जादू, आरसीबी ने सीएसके को 43 रनों से हराया
Royal Challengers Bengaluru: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 में जीत के सिलसिले को जारी रखा है। रविवार को एम. चिन्नास्वामी के मैदान पर खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ...
-
6,2,4,6,6,6: जेमी ओवरटन पर टूट पड़े टिम डेविड, छक्के पर छक्का जड़कर ओवर में कूटे 30 रन; देखें…
आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले के दौरान ऑस्ट्रेलियाई स्टार बल्लेबाज टिम डेविड ने बल्लेबाजी का ऐसा रौद्र रूप दिखाया, जिसने मैच का रुख ही बदल दिया। उन्होंने ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41