Bengaluru: IPL 2026 - Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals (Image Source: IANS)
Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।
टॉस जीतने के बाद अक्षर पटेल ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। विकेट अच्छा और हार्ड लग रहा है। चिन्नास्वामी चेज करने के लिए एक अच्छा ग्राउंड है। लगातार मैच हारने के बाद लंबा ब्रेक मिलना अच्छा है। हमें अपनी ताकत पर फोकस करने की जरूरत है। हम उसी प्लेइंग इलेवन के साथ खेलेंगे।"
दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो टीम ने सीजन के शुरुआती 2 मैच जीते थे, लेकिन उसके बाद टीम को लगातार 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी के खिलाफ डीसी अपनी हार का सिलसिला तोड़ने की कोशिश करेगी।